नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- वरिष्ठ अधिवक्ता व आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता एच एस फूलका भाजपा में शामिल------------ -पंजाब में रह चुके हैं नेता विपक्ष, सिख विरोधी दंगा पीड़ितों के लिए लड़ी लड़ाई-------------नईदिल्ली। विशेष संवाददातासुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता एच एस फूलका भाजपा में शामिल हो गए हैं। अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों में इससे भाजपा को मजबूती मिल सकती है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने फूलका को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, भाजपा महासचिव तरुण चुघ,पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सांसद अनिल बलूनी मौजूद रहे।फूलका का भाजपा में स्वागत करते हुए हरदीप पुरी ने कहा कि उनके शामिल होने से पार्टी को पंजाब में और मजबू...