वरिष्ठ अधिवक्ता लिपिक के निधन पर शोक
साहिबगंज, मई 25 -- राजमहल, प्रतिनिधि। अधिवक्ता लिपिक संघ के वरिष्ठ सदस्य मानिक चंद्र साहा के निधन होने पर अधिवक्ता लिपिक संघ ने शोक जताया है। जानकारी के अनुसार बीते 24 मई को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। वे 79 साल के थे। उनके निधन की खबर से अधिवक्ता एवं लिपिक समुदाय में शोक की लहर है। उन्होंने अधिवक्ता लिपिक के रूप में करीब 37 सालों तक अपनी सेवाएं दीं।उनके निधन पर अधिवक्ता लिपिक संघ के सभी सदस्यों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए संघ की ओर से उनकी आत्मा की शांति के लिए कोट परिसर में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर पर राजू कुमार यादव, प्रभु कुमार, रायचंद मंडल, मोहम्मद जहांगीर, बाबूलाल टुडू, दिलीप कुमार झा, अनूप साहा सहित कई सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.