गोरखपुर, जनवरी 22 -- गोरखपुर। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के सभागार में गुरुवार को वरिष्ठ अधिवक्ता राम कृष्ण त्रिपाठी के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु प्रताप पांडेय व संचालन मंत्री गिरिजेश मणि त्रिपाठी ने किया। शोकसभा के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। दिवंगत अधिवक्ता के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। शोकसभा में अभिमन्यु पांडेय, उमापति उपाध्याय, सुभाष शुक्ल, जितेंद्र धर दूबे, रवि प्रकाश शुक्ल, प्रभु दयाल सिंह, सतीश द्विवेदी, अशोक चौहान व अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...