बदायूं, फरवरी 19 -- बदायूं। जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता नसीरुद्दीन का दिल्ली में लंबी बीमारी के चलते, इंतकाल हो गया। उनके पार्थिव शरीर को छोटी जारत के पास सुपुर्दे खाक किया गया। जिला एवं जिला सिविल बार एसोसिएशन ने अलग-अलग शोक सभा किया। अध्यक्ष देवपाल सिंह की अध्यक्षता में मथुरा प्रसाद मेमोरियल हॉल में शोकसभा आयोजित की गई, जहां अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। महासचिव संदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि अंतिम संस्कार में सम्मिलित होने के कारण आज सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। अधिवक्ताओं की अनुपस्थिति में किसी भी पत्रावली पर प्रतिकूल आदेश पारित न किया जाए। इधर सिविल बार के अध्यक्ष अरविंद पाराशरी ने नसीरुद्दीन के निधन पर शोक जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.