वरिष्ठ अधिवक्ता झब्बू बाबू का निधन, आज नो वर्क
बक्सर, जून 14 -- पेज-03 के लिए बक्सर विधि संवाददाता। व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता विजय कुमार वर्मा उर्फ झब्बू बाबू का निधन शनिवार को नोएडा में हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से अधिवक्ता समुदाय एवं न्यायिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विजय कुमार वर्मा का जन्म 25 जनवरी 1935 को हुआ था। वर्ष 1963 से अधिवक्ता के रूप में अपनी विधिक सेवाएं प्रारंभ की थी। छह दशकों से अधिक समय तक न्यायालय एवं समाज की सेवा करते रहे। अपनी सादगी, विद्वता और न्यायिक कार्यों के प्रति समर्पण के कारण वे अधिवक्ताओं एवं आम लोगों के बीच अत्यंत सम्मानित थे। यह भी पढ़ें- वरीय अधिवक्ता विजय कुमार वर्मा के निधन पर जताया शोक उनके निधन की सूचना मिलते ही अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया। उनके सम्मान में व्यवहार न्यायालय में सोमवार को न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.