गोरखपुर, दिसम्बर 5 -- गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के सभागार में शुक्रवार को वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश सिन्हा के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु प्रताप पांडेय ने की, जबकि संचालन मंत्री गिरिजेश मणि त्रिपाठी ने किया। शोक सभा में अधिवक्ताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि राजेश सिन्हा मृदुभाषी, मिलनसार एवं कुशल अधिवक्ता थे। उनका निधन अधिवक्ता समुदाय के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन से व्यथित अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। शोक सभा में अभिमन्यु पांडेय, उमापति उपाध्याय, सुभाष शुक्ल, जितेंद्र धर दूबे, रवि प्रकाश शुक्ल, प्रभु दयाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.