गोरखपुर, जनवरी 3 -- गोरखपुर। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के सभागार में शनिवार को वरिष्ठ अधिवक्ता राम नारायण प्रसाद के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु प्रताप पांडेय ने की, जबकि संचालन मंत्री गिरिजेश मणि त्रिपाठी ने किया। शोक सभा के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने दिवंगत अधिवक्ता की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। दिवंगत अधिवक्ता के निधन से शोकाकुल बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने शनिवार को न्यायिक कार्य से स्वयं को विरत रखा। इस कारण सिविल कोर्ट में न्यायिक कार्य नहीं हो सका। शोक सभा में वरिष्ठ अधिवक्ता अभिमन्यु पांडेय, उमापति उपाध्याय, सुभाष शुक्ल, जितेंद्र धर दूबे, रवि प्रकाश शुक्ल, राहुल तिवारी, अनुराग दूबे, प्रवीण शुक्ल, आशीष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.