बलरामपुर, फरवरी 16 -- उतरौला, संवाददाता। उतरौला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं अधिवक्ता संघ उतरौला के महामंत्री अजीत प्रताप सिंह के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके असामयिक निधन को अधिवक्ता समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। तहसील परिसर में वे एक प्रतिष्ठित, प्रतिभाशाली और मिलनसार अधिवक्ता के रूप में जाने जाते थे। अपने सहज व्यवहार, स्पष्टवादिता और न्यायप्रिय छवि के कारण वे अधिवक्ताओं व वादकारियों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे। वह सदैव लोगों को उचित कानूनी मार्गदर्शन देने के लिए तत्पर रहते थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही तहसील परिसर व नगर क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। विधायक राम प्रताप वर्मा सहित अधिवक्ताओं व क्षेत्रवासियों ने शोक व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.