वरिष्ठ अधिवक्ताओं से सलाह बाद भेजेंगे जवाब
कानपुर, जुलाई 29 -- कानपुर। बार और लॉयर्स एसोसिएशन की संयुक्त बैठक बुधवार को बार एसोसिएशन के रामनाथ सेठ हॉल में हुई। बैठक में बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा अधिवक्ताओं से हड़ताल न किए जाने के संबंध में अंडरटेकिंग मांगी गई है। यूपी बार काउंसिल द्वारा आपराधिक छवि वाले वकीलों की सूची मांगी गई है और अधिवक्ता अधिनियम में कई ऐसे संशोधन प्रस्तावित हैं जो अधिवक्ता विरोधी हैं। विचार-विमर्श के बाद तय हुआ कि कार्यकारिणी द्वारा कोई जवाब भेजे जाने से पहले वरिष्ठ अधिवक्ताओं से इस मुद्दे पर राय ली जाए और फिर आमसभा बुलाकर वकीलों की राय ली जाए। गुरुवार को भी बैठक की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.