बाराबंकी, फरवरी 28 -- कोठी। सिद्धौर क्षेत्र के पीएमश्री विद्यालय भाठिया में प्रधानाध्यापक के चार्ज को लेकर बीईओ सिद्धौर पर मनमानी का आरोप लगा है। इसके चलते एक शिक्षक ने जूनियर शिक्षिका को चार्ज देने का बीईओ स्तर से हुए पत्राचार को गलत बताया है। इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की है। सिद्धौर लॉक क्षेत्र के पीएमश्री विद्यालय भठिया (कंपोजिट विद्यालय) के शिक्षक गिरीश चंद्र जायसवाल का कहना है कि मार्च में हेडमास्टर विजयलक्ष्मी सिंह सेवानिवृत्त हो रही है। विद्यालय के समस्त चार्ज को लेकर बीईओ सिद्धौर प्रमोद कुमार उपाध्याय के द्वारा 24 जनवरी को जारी किए गए पत्र में विद्यालय में ही नियुक्त शिक्षिका वंदना देवी को वरिष्ठ बताया गया है। जबकि इनका चयन शिक्षक गिरीश चंद्र के चयन के सात साल बाद हुआ है। शिक्षक गिरीश चंद्र का दावा है कि विद्यालय की शिक्षक...