मुजफ्फर नगर, मार्च 24 -- कुन्द कुन्द जैन महाविद्यालय के चित्रकला विभाग द्वारा बीए एवं एमए चित्रकला के विद्यार्थियों के प्रयोगात्मक में वारली पेंटिंग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयेाजन किया गया। जिसमे विद्यार्थियों को भारतीय लोक कला की प्रसिद्ध शैली वारली चित्रकला के सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक ज्ञान से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा सारिका शर्मा, चौधरी हरबंश सिंह कन्या डिग्री कालेज रहीं, जिन्होनें विद्यार्थियों को वारली कला के महत्व, तकनीक एवं बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें सृजनात्मक कार्य हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षका महाविद्यालय की प्राचार्या एवं चित्रकला विभाग की विभागाध्यक्षा प्रोफेसर नीतू वशिष्ठ द्वारा गयी। उन्होनें अपने संबोधन में विद्यार्थियों को पारम्परिक कलाओं के संरक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.