नई दिल्ली, अगस्त 11 -- हर साल सावन महीने के आखिरी शुक्रवार को वरलक्ष्मी व्रत मनाया जाता है। यह दिन मां लक्ष्मी के वरलक्ष्मी रूप को समर्पित है। भक्त इस अवसर पर धन, समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए देवी की पूजा करते हैं। साल 2026 में यह व्रत 28 अगस्त को पड़ रहा है और कई खास खगोलीय संयोगों के कारण और भी शुभ माना जा रहा है। इस खास अवसर पर सही समय पर पूजा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।वरलक्ष्मी व्रत की तिथि और महत्व पंचांग के अनुसार, सावन माह का अंतिम शुक्रवार 28 अगस्त 2026 को है। यह दिन सावन मास की समाप्ति का भी प्रतीक है। वरलक्ष्मी का अर्थ है वर देने वाली लक्ष्मी। इस दिन की गई आराधना से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। विवाहित महिलाएं विशेष रूप से इस व्रत को परिवार की भलाई के लिए रखती हैं।पूजा के...