वरमाला स्टेज पर घराती-बराती भिड़े, लोगों ने कराया शांत
बहराइच, मई 4 -- बहराइच, संवाददाता। बराइच जिले के खैरीघाट इलाके के लौकिहा गांव में रविवार की देर रात एक विवाह समारोह में उस वक्त हंगामा मच गया जब वरमाला स्टेज पर चढ़ने को लेकर घरातियों और बरातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। नशे में धुत्त दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। मौके पर मौजूद सभ्रांत लोगों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और इसके बाद वरमाला कार्यक्रम संपन्न हुआ। जानकारी के अनुसार, खैरीघाट थाना क्षेत्र के लौकिहा गांव निवासी राधेश्याम कश्यप पुत्र बहादुर की बेटी आंचल का विवाह रिसिया थाना क्षेत्र के बंगला चक जहान निवासी अशोक पुत्र कुंवारे के साथ तय था। जब बारात जनवासे से चलकर रात करीब डेढ़ बजे वधू के घर पहुंची तो वरमाला स्टेज पर चढ़ने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। नशे में होने के कारण बात बढ़ती गई और धक्कामुक्की के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.