वरमाला के बाद टूट गई शादी, फेरे से पहले दुल्हन ने लौटा दी बारात, लड़की को नहीं चाहिए दुबला लड़का
संवाददाता, जून 27 -- UP News: यूपी के औरैया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने है। वरमाला की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन ने दूल्हे को दुबला बताते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। उसके फैसले से शादी समारोह में हड़कंप मच गया। दोनों पक्षों के बीच देर रात तक समझौते की कोशिशें और पंचायत होती रही, लेकिन बात नहीं बनी। आखिरकार बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। पुलिस के अनुसार, इटावा से बारात अछल्दा क्षेत्र के एक गांव में आई थी। बारात का स्वागत धूमधाम से हुआ और द्वारचार समेत सभी प्रारंभिक रस्में संपन्न हुईं। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन ने मंच पर एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इसी दौरान दुल्हन के भाई ने मजाक में दूल्हे के गाल पर चिकोटी काट दी। इस बात पर दूल्हा नाराज हो गया और उसने उसे डांट दिया। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो मारपीट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.