पीलीभीत, जून 23 -- पीलीभीत। दिव्यांगजनों व वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री दिव्यांश वयोश्री केंद्र मेडिकल कॉलेज में खोला जाएगा। इसके लिए जमीन का चिन्हांकन कर लिया गया है। साथ ही नोडल अधिकारी डा.संजीव सक्सेना को नामित कर दिय गया हैं। जल्द ही भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) की टीम यहां आकर एमओयू साइन करेंगी। देश में करीब 102 प्रधानमंत्री दिव्यांश वयोश्री केंद्र खुलने के बाद एक अच्छी खबर है कि जिले के मेडिकल कॉलेज में भी इसे खोला जाएगा। कागजी कोरम पूरा होने के बाद प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय से भी इस बारे में फाइनल फाइल को देख लिया गया है। इस बारे में केंद्र के संचालन के लिए जगह को फाइनल किया गया है। ताकि इसकी रिपोर्ट तत्काल प्रभाव से जिला प्रशासन को दी जा सके।

कृत्रिम अंग भी मि...