खगडि़या, अप्रैल 18 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के अलौली गांव निवासी वयोवृद्ध 93 वर्षीय पूर्व सैनिक कपिलदेव महतो के घर पहुंचकर उन्हें पूर्व सैनिक संघ, खगड़िया की ओर से गुरुवार को सम्मानित किया गया। पूर्व सैनिक संघ के जिला सचिव नायव सूबेदार नरेश प्रसाद यादव ने बताया कि वर्ष 1956 में वे आर्मी मेडिकल कोर में नर्सिंग असिस्टेंट के रूप में कार्यरत हुए थे। वही वर्ष 1962 और 1971 के युद्ध में वे सक्रिय रूप से भाग लिए थे। पूर्व सैनिक संघ खगड़िया की ओर से सम्मानित होकर वे काफी भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू टपक पड़े। इस अवसर पर पूर्व सैनिक संघ के कैप्टन चंद्रवीर ठाकुर, सूबेदार विदेश कुमार, शंकर कुमार, हवलदार प्रिंस कुमार, राजा कुमार, पवन कुमार, सिपाही रघुनंदन कुमार आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.