वयोवृद्ध सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान
बाराबंकी, मई 12 -- फतेहपुर, संवाददाता। नगर के मिडिल स्कूल में मंगलवार को 80 वर्ष पूर्ण कर चुके सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिले के सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में फतेहपुर ब्लाक के आठ वयोवृद्ध शिक्षकों को शाल व माला पहना कर सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बीईओ धर्मेंद्र प्रसाद ने कहा कि वयोवृद्ध शिक्षक समाज को दिशा दिखाने का काम करते हैं। उनकी सीख व बताए रास्ते पर चल कर युवा पीढ़ी का भविष्य उज्जवल हो रहा है। संचालन अवधेश सिंह ने किया। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता एजाज हुसैन, संगठन के जिलाध्यक्ष देवनारायण शुक्ला, महामंत्री देवी प्रसाद मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, नाज बानों, निगहत फातिमा ने भी विचार व्यक्त किए। समारोह में वयोवृद्ध शिक्षक रामपाल सिंह, प्यारेलाल वर्मा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.