गिरडीह, फरवरी 24 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड परिसर में जिला आयुष समिति द्वारा प्रखंड स्तरीय वयोवृद्ध चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसके पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ महेश गुप्ता, डॉ आशीष शेखर, डॉ उज्ज्वल सिन्हा द्वारा फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया गया। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों ने वृद्धों को आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, यूनानी दवा के अलावा योगा के माध्यम से विभिन्न प्रकार की बीमारियों पर नियंत्रण पाने के गुर सिखाए गए। संबंधित बीमारियों के लिए अलग अलग योगा करने के बारे में जानकारी दी गई और औषधि पौधों से घरेलू उपचार के बारे में भी जानकारी दी गई। लेकिन यहां विडंबना इस बात की बनी हुई है कि जिला आयुष विभाग द्वारा क्षेत्र में शिविर आयोजन होने की प्रचार प्रसार नहीं किए जाने से वृद्धों की संख्या नदारद पाई गई जबकि शिविर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.