जहानाबाद, मई 17 -- मेहंदिया निज संवाद्दाता। परासी थाना पुलिस द्वारा वबन बिगहा रोड से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर को जब्त कर उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार परासी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोन नदी क्षेत्र से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर वबन बिगहा सड़क मार्ग से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान वबन बिगहा रोड पर अवैध बालू लदे एक आयशर ट्रैक्टर को रोककर जांच की गई, जिसमें बालू से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया जा सका। यह भी पढ़ें- इमामगंज में अवैध बालू उत्खनन करते कुंजेशर मोरहर नदी से एक ट्रैक्टर जब्त इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। बताया जाता है कि पुलिस कार्...