रिषिकेष, अप्रैल 8 -- विश्व स्वास्थ्य दिवस पर बुधवार को वन हेल्थ विषय पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि सामुदायिक सहभागिता से ही वन हेल्थ मिशन की अवधारणा को सुदृढ़ किया जा सकता है। बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायवाला में एम्स ऋषिकेश के तत्वावधान में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में नेशनल एकेडमी ऑॅफ मेडिकल साइंस दिल्ली की डॉ. सुनीला गर्ग ने सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज को मजबूत करने, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से व्यापक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर विस्तृत प्रकाश डाला। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की हेड प्रो. वर्तिका सक्सेना ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.