वन स्पॉट सेंटर से किशोरी लापता मामले में महाराजपुर के दो युवकों से पूछताछ
साहिबगंज, मार्च 15 -- साहिबगंज। शहर के वन स्टॉप सेंटर से किशोरी के भागने के मामले में जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने रविवार को दो युवकों से पूछताछ की । बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान पुलिस को कुछ जानकारी मिली है । पुलिस को अंदेशा है कि इससे किशोरी का पता लगाने में मदद मिलेगी। प्रभारी थाना प्रभारी अजीत लकड़ा ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में मोबाइल सीडीआर के आधार पर महाराजपुर के दो युवक संदिग्ध पाए गए। उसके बाद रविवार को पूछताछ के लिए दोनों युवकों को थाना बुला कर पूछताछ की गई। लेकिन पूछताछ के दौरान किसी बात का खुलासा नहीं हो पाया है। उधर, मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया जा रहा है। बीते 10 मार्च को वन स्पॉट सेंटर के कर्मी ने जिरवाबाड़ी थाना में किशोरी के खिड़की की कुंडी हटा कर भाग जाने की शिकायत की थी। तब से पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.