बक्सर, अगस्त 14 -- प्रचार-प्रसार चाणक्य कॉलेज सरेंजा में मिशन शक्ति योजना का हुआ प्रचार प्रसार एक छत के नीचे 5 प्रकार की मुफ्त सहायता उपलब्ध करायी जाती है बक्सर, हमारे संवाददाता। चाणक्य कॉलेज सरेंजा में मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत संचालित वन स्टॉप सेंटर एवं जिला हब फॉर एंपावरमेंट के बारे में प्रचार-प्रसार हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तृत दी गई। इसमें बताया कि घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, साइबर क्राइम, यौन शोषण, दुष्कर्म, एसिड अटैक जैसी घटनाओं से पीड़ित महिलाओं को सहायता दी जाती है। वक्ताओं ने बताया कि सखी वन स्टॉप सेंटर महिलाओं को एक ही छत के नीचे 5 प्रकार की मुफ्त सहायता उपलब्ध करायी जाती है। जिसमें मेडिकल सहायता, पुलिस सहायता, कानूनी सहायता, मनोवैज्ञानिक...