देहरादून, मई 11 -- उत्तराखंड राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने सोमवार को सर्वे चौक स्थित 'सखी वन स्टॉप सेंटर' का निरीक्षण कर वहां रह रही पीड़ित महिलाओं का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने सेंटर की कार्यप्रणाली, बुनियादी ढांचे और वहां आश्रय ले रही महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान आयोग अध्यक्ष ने सेंटर में महिलाओं के रहने की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता का जायजा लिया। उन्होंने सेंटर के आश्रय में रह रही चार महिलाओं से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जानी और उनसे सीधे संवाद कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। अध्यक्ष ने सेंटर में आने वाले कॉल रिकॉर्ड्स, काउंसलिंग विवरण और रजिस्टर को देखा, काउंसलर एवं स्टाफ से लंबित प्रकरणों पर चर्चा की। कुसुम कंडवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मह...