आजमगढ़, जुलाई 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। नगर के सिधारी स्थित वन स्टॉप सेंटर में 20 दिन पूर्व किशोरी के आत्महत्या करने की घटना में मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है। इस घटना के संबंध में किसी भी तरह का साक्ष्य उप जिला मजिस्ट्रेट सदर के कार्यालय में 10 अगस्त तक दिया जा सकता है। उप जिला मजिस्ट्रेट सदर अविनाश कुमार गौतम ने बताया कि सात जुलाई को प्रात: लगभग 5.49 बजे वन स्टॉप सेंटर में रखी गई नैना पुत्री राजमन निवासी फत्तेपुर थाना दीदारगंज ने शौचालय में एग्जास्ट फैन से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।फॉसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पीड़िता को बाल कल्याण समिति के पर 5 जुलाई को वन स्टॉप सेंटर में अस्थायी रूप से आवासीत कराया गया था। निदेशक महिला कल्याण ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच कराए जाने का आदेश दिया है। इसके लिए उप जिला मजिस्ट्रेट सदर क...