पीलीभीत, मई 1 -- पीलीभीत। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत सखी वन स्टॉप सेंटर पीलीभीत में किशोरी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सखी वन स्टॉप सेंटर केंद्र प्रशासिका तृप्ति मिश्रा ने बालिकाओं को केंद्र में मिल रही सुविधाओं अल्पावास, विधिक सहायता, मेडिकल सहायता, परामर्श एवं पुलिस सुरक्षा के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। बालिकाओं को बताया गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित समस्याओं के लिए 181 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या बता सकती हैं। या स्वयं वन स्टॉप सेंटर में आकर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकती है। जेंडर स्पेशलिस्ट जयश्री सिंह ने बालिकाओं को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए महिला कल्याण विभाग की संचालित योजनाओं जैसे बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि योजनाओं के बारे में विस्तारप...