अमरोहा, जनवरी 21 -- अमरोहा। एसपी अमित कुमार आनंद ने मंगलवार देर शाम जिला अस्पताल परिसर से संचालित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं, पीड़ितों की शिकायत निस्तारण प्रक्रिया एवं परामर्श सेवाओं की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को वन स्टॉप सेंटर पर आने वाली प्रत्येक पीड़िता को संवेदनशील, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सहायता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने तथा पीड़िताओं को सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाओं का लाभ शीघ्रता से उपलब्ध कराने की बात कही। निरीक्षण के दौरान एसपी ने वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर सुझाव भी दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.