बदायूं, जनवरी 6 -- बदायूं। वन स्टॉप सेंटर के आसपास युवतियों और किशोरियों के परिजनों का जमावाड़ा अकसर लगा रहता है। एक बार फिर भीड़ एकत्रित हुई और दो पक्ष आपस में बैठ गए दोनों के बीच नोकझोंक हुई है। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया। सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे जिला पुरुष अस्पताल स्थित संचालित वन स्टॉप सेंटर के पास धीरे-धीरे करके 20-25 लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ के दौरान दो पक्ष के लोग आपस में चर्चा से शुरुआत कर नोंकझोंक तक पहुंच गए और आपस में भीड़ गए। भीड़ को देखकर अस्पताल परिसर के डॉक्टर कर्मचारी भी चौंक रहे थे। पता चला कि वन स्टॉप सेंटर पर संरक्षित दो लड़कियों के परिवार हैं जिनमें आपसी विवाद हुआ है। इसके बाद वन स्टॉप सेंटर की पुलिस ने मामला बिगड़ता देख भीड़ को वहां से दौड़ा दिया। कुछ ही देर में भीड़ वन स्टॉप सेंटर के पास से भीड़ तीतर-बितर...