पीलीभीत, मार्च 28 -- सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देशन में जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी ने अपनी टीम सखी वन स्टॉप सेंटर क़ो आदेशित किया। अलीशा (बदला हुआ नाम) निवासी केज़ीएन टू कॉलोनी का कोई सगा संबंधी नहीं है। कोई केयर टेकर महिला के पास रुकने क़ो तैयार नहीं है। इसलिए टीम ने उसे रेस्क्यू किया और जिला चिकित्सालय में एडमिट कराया। अब महिला के स्वास्थ में सुधार होने तक इलाज की आवश्यकता है। टीम केंद्र प्रसाशिका तृप्ति मिश्रा, लीगल एडवाइजर लता शर्मा एवं महिला होमगार्ड सर्बेश रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...