किशनगंज, जुलाई 25 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र स्थित वन स्टॉप सेंटर सह महिला हेल्पलाइन की केंद्र प्रशासक रोशनी प्रवीण ने कुछ लोगों पर कथित रूप से जानलेवा हमला करने आरोप और मारपीट का आरोप लगाते हुए गुरुवार को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पीड़िता के आवेदन पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता रोशनी प्रवीण ने आरोप लगाया कि 23 जुलाई की सुबह कुछ महिलाएं उनके घर पहुंचीं और जबरन घर में घुसकर हमला कर दिया।पीड़िता ने आरोप लगाया कि गले से सोने की चेन छीन ली गई, घर से 30 हजार रुपये नगद निकाल लिए गए। यह भी पढ़ें- Khagaria News: मारपीट कर महिला का छीना आभूषण, दिया आवेदन पीड़िता के अनुसार डायल 112 की पुलिस को घटना की सूचना दी गई थी। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची थी। किशनगंज सदर थानाध्यक्...