भदोही, मई 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण गुरुवार को एडीएम शुभांगी शुक्ला ने किया। उन्होंने राजकीय विशेष दत्तक ग्रहण इकाई का निरीक्षण कर कर्मचारियों से जानकारी ली। इस दौरान दो नवजात लावारिस बालिकाएं संरक्षित पाई गईं। निरीक्षण के दौरान कोऑर्डिनेटर ने बताया कि सात फरवरी को एक नवजात बालिका बलभद्र कोतवाली, ज्ञानपुर क्षेत्र में मिली थी। वहीं दूसरी बालिका गुरुवार को ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मिली थी। दोनों बच्चों को जीआरपी और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के आदेश पर उन्हें राजकीय विशेष दत्तक ग्रहण इकाई, भदोही में संरक्षित किया गया है।निरीक्षण यह भी पढ़ें- औचक निरीक्षण में वन स्टॉप सेंटर की प्रशंसा मे...