चंदौली, मई 16 -- चंदौली, संवाददाता। जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव निकिता गौड़ ने वन स्टाप सेन्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 9 कर्मचारी उपस्थित मिले। इसमें केन्द्र प्रशासक दीक्षा अग्रहरी, मनोसमाजिक परामर्शदाता अर्चना देवी, दो महिला आरक्षी, एक उपनिरीक्षक दरोगा प्रभारी, एक पीआरडी रामप्यारे एवं वन स्टाप सेन्टर के अन्य कर्मचारी रहे। निरीक्षण में उपस्थिति पंजिका, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा स्थिति, मेडिकल किट, कमरे, खान-पान, सुरक्षा व्यवस्था, शौचालय और बेड का उचित समुचित प्रबंधन देखने को मिला। उन्होंने बताया कि हिंसा की शिकार महिलाओं और बालिकाओं को तत्काल सहायता प्रदान करना, एफआईआर एवं डीआईआर दर्ज करने और वकील की निशुल्क सुविधा, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक परामर्श, अस्थायी आश्रय, पीड़ित महिलाओं...