गोंडा, अप्रैल 3 -- गोंडा, संवाददाता। शहर के स्टेशन रोड पर स्थित वन स्टॉप सेंटर व पोर्टर गंज स्थित बाल गृह (बालिका) का शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अंकिता सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वन स्टाप सेंटर में आने वाली पीड़ित महिलाओं एवं बच्चियों की समस्याओं के निवारण के लिए चल रही योजनाओं की समीक्षा की। वन स्टाप सेंटर पर सचिव ने प्रबंधक चेतना सिंह को प्रपत्रों को व्यवस्थित रूप से रखने व सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सचिव ने कहा कि जिन महिलाओं एवं बच्चियों को विधिक सहायता की आवश्यकता है, उनके मामलों को चिन्हित कर अविलंब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय को भेजा जाए। निरीक्षण के दौरान प्रबंधक चेतना सिंह ने बताया कि वर्तमान में 13 पीड़िताओं को वन स्टाप सेंटर में रखा गया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.