अररिया, मई 30 -- अररिया,निज संवाददात जिला प्रशासन के निदेश पर महिला विकास निगम की नोडल पदाधिकारी सह आईसीडीएस की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कविता कुमारी ने वन स्टॉप सेंटर के कार्यों की समीक्षा की। इसके संचालन के लिए महिला विकास निगम से प्राप्त दिशा-निर्देशों पर विमर्श किया गया। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि जिला परियोजना प्रबंधक अपने अधीनस्थ कर्मियों से समन्वय स्थापित कर कार्यों का निष्पादन नहीं कर रहे हैं। इसकी वजह से अत्यधिक संचिकाएं लंबित पाया जाता है। बालिकाओं एवं पीड़ित महिलाओं के अल्प अवसान में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही है। समीक्षा के बाद आईसीडीएस की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने कार्यालय आदेश जारी कर जिला परियोजना प्रबंधक को निर्देश दिया है कि वन स्टॉप सेंटर अररिया से संबंधित कार्यों का निष्पादन संबंधित कर्मी से समन्वय स्थापित करते हुए ...