चंदौली, जुलाई 23 -- चंदौली। जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव निकिता गौड़ ने गुरुवार को वन स्टाप सेन्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थिति पंजिका, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा स्थिति, मेडिकल किट, कमरे, खान-पान, सुरक्षा व्यवस्था, शौचालय और बेड का समुचित प्रबंधन का जायजा लिया। निरीक्षण में 10 कर्मचारी भी उपस्थित मिले। इसमें केन्द्र प्रशासक दीक्षा अग्रहरी, काउंसलर अल्का, मल्टी टास्किंग स्टाफ महिमा शास्त्री, कंप्यूटर ऑपरेटर इमरान, ड्राइवर कौशलेन्द्र यादव, सिक्यूरिटी गार्ड निरंजन शाह, महिला आरक्षी रीता, मुख्य महिला आरक्षी सरस्वती, पीआरडी गार्ड चंद्रशेखर आदि शामिल रहे। इस अवसर पर प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव ने कहा कि हिंसा की शिकार महिलाओं और बालिकाओं (18 वर्ष से कम) को तत्काल सहायता प्रदान कराने, एफआईआर ए...