बागेश्वर, मार्च 10 -- वन विभाग के रेंज कार्यालय मे मंगलवार को वनाग्नि सुरक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। वन क्षेत्राधिकारी कपकोट रमेश चंद्र जोशी ने लोगों को वन सुरक्षा के बेहतर उपाय बताए। उन्होंने कहा कि फायर सीजन के दौरान कोई व्यक्ति वनों में आग लगाते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। वन में आग लगाने वालों की सूचना देने वालों के नाम गोपनीय रखा जाएगा। साथ ही सूचना देने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सभी सरपंचों ने अपनी जिम्मेदारियों के साथ वन सुरक्षा की शपथ ली। इस दौरान एसडीआरएफ के प्रभारी टीका कार्की, फायर विभाग से जगदीश कांडपाल, सूरज चौबे, खुशाल सिंह रावत व बलवंत सिंह ऐठानी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...