बोकारो, अप्रैल 9 -- कसमार, प्रतिनिधि। जंगलों की सुरक्षा और ग्राम वन समितियों के अधिकारों को मजबूत करने की मांग को लेकर केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंधन समिति (झारखंड) ने एक बार फिर पहल तेज की है। बुधवार को केंद्रीय उपाध्यक्ष विष्णुचरण महतो के नेतृत्व में समिति के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) से मुलाकात कर विभिन्न मांगों से संबंधित विस्तृत ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि संयुक्त ग्राम वन प्रबंधन सह संरक्षण समितियां (जेएफएमसी) वर्षों से जंगलों की रक्षा और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त अधिकार और संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। इससे इनके कार्यों की प्रभावशीलता प्रभावित हो रही है। ज्ञापन में सरकार से मांग की गई कि पूर्व निर्धारित नीतियों के अनुरूप ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.