पलामू, जून 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के चैनपुर वन क्षेत्र में पिछले एक दशक के दौरान जंगल संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। यह भी पढ़ें- वन्यजीव सुरक्षा के लिए डीएफओ ने देर रात जंगलों का किया निरीक्षणवन समितियों की सक्रियता मेदिनीनगर वन प्रमंडल अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में वन विभाग द्वारा गठित वन समितियों की सक्रियता से अवैध कटाई पर काफी हद तक रोक लगी है।ग्रामीणों की सहभागिता स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वन विभाग ने ग्रामीणों की सहभागिता से लगभग 50 वन समितियों का गठन किया।वन्यजीव संरक्षण वन विभाग का मानना है कि स्थानीय ग्रामीणों और वन समितियों के सहयोग से जंगलों का संरक्षण और वन्यजीवों की सुरक्षा लगातार मजबूत हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...