उन्नाव, मार्च 1 -- सुमेरपुर। बिहार थाना क्षेत्र के कीरतपुर गांव स्थित एक आम की बाग मेंअवैध रूप से हो रही आम के पेड़ों की कटान की सूचना पर पहुंची वन संरक्षिका ने बाग मालिक एवं लकड़ी ठेकेदार के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत बिहार थाना में केस दर्ज करवाया है। रविवार को बिहार थाना क्षेत्र के सुमेरपुर में एक आम के बाग में अवैध रूप से आम के पेड़ काटे जाने की सूचना पर वन संरक्षिका बीघापुर सोनी दीक्षित ने पहुंच कर स्थलीय जांच की। जिसमें उन्हें बाग में एक आम का हरा पेड़ कटा पड़ा मिला एवं दो हरे ठूंठ जिनकी लकड़ी गायब मिली। जानकारी करने पर बाग मालिक दिलीप कुमार शुक्ल और लकड़ी काटने वाले ठेकेदार का नाम अखिल सिंह पुत्र महेश सिंह निवासी गौरा थाना बिहार के रुप मे हुई। वन संरक्षिका सोनी दीक्षित की तहरीर पर पुलिस ने दिलीप कुमार शुक्ल एवं अखिल सिंह के खिलाफ वन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.