जमशेदपुर, मार्च 9 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जमशेदपुर वन प्रमंडल की ओर से मानगो स्थित वन चेतना केंद्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जमशेदपुर, सरायकेला और दलमा वन प्रमंडल की ग्राम वन सुरक्षा समितियों से जुड़ी महिलाओं को वन संरक्षण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि जंगलों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण में ग्रामीण महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में भी वन संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...