बोकारो, मई 26 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित वन विभाग सभागार में सोमवार को केंद्रीय वन सुरक्षा एवं प्रबंधन समिति की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष राधा नाथ सोरेन ने की। बैठक में आगामी 10 जून को आयोजित होने वाली वन सुरक्षा कार्यशाला की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष राधा नाथ सोरेन ने कहा कि वर्तमान समय में वन और पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कार्यशाला के माध्यम से वन सुरक्षा समितियों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी समितियों से अधिक से अधिक सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। यह भी पढ़ें- वन क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा केंद्रीय उपाध्यक्ष विष्णु चरण महतो ने ...