देहरादून, मई 24 -- पौड़ी। जनपद में लगातार बढ़ रही वनाग्नि की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। विभाग द्वारा हाल के वनाग्नि मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कराई जा रही है और भविष्य में भी वन क्षेत्रों, नापखेतों अथवा आसपास के क्षेत्रों में आग लगाने या लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव ने कहा कि जनपद में लगातार बढ़ रही वनाग्नि की घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि कई मामलों में आग जंगलों से निकलकर नापखेतों और आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंच रही है, जिससे बड़े नुकसान की संभावना बनी रहती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वन क्षेत्रों में आग लगाने वालों अथवा लापरवाही बरतने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवा...