वन श्रमिकों ने बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाई
लातेहार, मई 10 -- बेतला प्रतिनिधि। बेतला के जनता लॉज परिसर में रविवार को झारखंड वन श्रमिक युनियन की बैठक हुई। अध्यक्षता युनियन के सिद्धनाथ झा ने की। इसमें पीटीआर प्रबंधन द्वारा वन श्रमिकों को मनमाने ढंग से किए मजदूरी भुगतान समेत वन श्रमिकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर गहन विचार विमर्श किया गया। बैठक में शामिल सदस्यों ने प्रबंधन पर कुशल श्रमिकों को अकुशल मजदूरी देने का सीधा आरोप लगाया। इसके साथ ही वन- प्रबंधन की मनमानी और कथित तानाशाही रवैये के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। इसबारे में युनियन अध्यक्ष सिद्धनाथ झा ने कुछ तकनीकी कारणों से तैयार रणनीति का खुलासा करने से फिलहाल परहेज किया। यह भी पढ़ें- जनप्रतिनिधियों के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश सिर्फ इतना कहा कि अबकी बार वन श्रमिकों का आंदोलन काफी असरदार होगा। बैठक में युनियन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.