पीलीभीत, सितम्बर 11 -- ​पीलीभीत। वन शहीद दिवस पर पीलीभीत टाइगर रिजर्व के शहीद कुन्दन लाल सभागार में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी (माला) रूद्रप्रताप सिंह, विश्व प्रकृति निधि के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी नरेश कुमार आदि ने वन शहीद को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। सभागार में मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्यों ने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले अमर वन शहीदों को याद कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। श्रद्धांजलि सभा में पीटीआर और आसपास के क्षेत्रों में अपने कर्तव्यों की बलिबेदी पर प्राण न्योछावर करने वाले वीरों के अदम्य साहस को याद किया गया। इनमें हरीपुर रेंज के वन रक्षक दिवंगत कुन्दन लाल का स्मरण किया गया। कुंदन लाल ने पांच अग...