वन व पर्यावरण मंत्री का जगह-जगह स्वागत
दरभंगा, मई 12 -- शैलेन्द्र कुमार,दरभंगा/सिंहवाड़ा, हिटी। हायाघाट के भाजपा विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद सूबे के वन व पर्यावरण मंत्री बनने के बाद सोमवार को पहली बार दरभंगा पहुंचे। इस दौरान जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जाले विधायक सह पूर्व मंत्री जीवेश कुमार, पूर्व मंत्री हरि सहनी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मन्ना समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता थे। मुजफ्फरपुर से दरभंगा सीमा में प्रवेश करने के बाद सिमरी से लेकर शोभन, दरभंगा और हायाघाट तक एनडीए कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला से लाद दिया। कई जगहों पर मिठाइयां भी बांटी गईं। शोभन में उनका स्वागत करने के लिए दर्जनों वाहनों का काफिला पहुंचा। वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। फूल व मखान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.