वन-वे में घुसी कार से अस्पताल रोड पर लगा जाम
बागेश्वर, जून 20 -- बागेश्वर। बागेश्वर के अस्पताल रोड स्थित वन-वे मार्ग पर एक कार के गलत दिशा से प्रवेश करने के कारण यातायात बाधित हो गया। कार के चलते सड़क पर वाहनों की कतार लग गई और जाम जैसी स्थिति बन गई। इसी दौरान सामने से आ रही यातायात पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। वही यातायात पुलिस ने वाहन चालक को वनवे नियमों की जानकारी देते हुए कार को वापस भेजा और यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और वनवे मार्गों पर गलत दिशा में वाहन न चलाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- वन-वे में घुसी कार से अस्पताल रोड पर लगा जाम यह भी पढ़ें- वन वे में घुसी कार से अस्पताल रोड पर लगा जाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.