बागेश्वर, जून 20 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। बागेश्वर के अस्पताल रोड स्थित वनवे मार्ग पर एक कार के गलत दिशा से प्रवेश करने के कारण यातायात बाधित हो गया। कार के चलते सड़क पर वाहनों की कतार लग गई और जाम जैसी स्थिति बन गई। इसी दौरान सामने से आ रही यातायात पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। वही यातायात पुलिस ने वाहन चालक को वनवे नियमों की जानकारी देते हुए कार को वापस भेजा और यातायात को सुचारु कराया। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और वनवे मार्गों पर गलत दिशा में वाहन न चलाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...