गंगापार, जुलाई 26 -- बारा क्षेत्र के रामगढ़ स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तत्वावधान में आयोजित वन विहार सहभोज समारोह में सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के लोगों ने एक साथ बैठकर सहभोज किया और समाज में सद्भाव व समानता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। समारोह में सह प्रांत कार्यवाह काशी राज बिहारी ने कहा कि संघ की शाखा हिंदू एकता का केंद्र है। भारत माता के प्रति आस्था रखने वाले सभी हिंदुओं को संगठन के माध्यम से जोड़ने का कार्य शाखा करती है। कहा कि वन विहार कार्यक्रम संघ की ऐसी परंपरा है, जिसमें स्वयंसेवक एक-दूसरे को निकट से जानने, समझने और संगठनात्मक संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्राप्त करते हैं। अनुशासन, राष्ट्रभाव और हिंदुत्व के बोध के स...