सहरसा, जनवरी 8 -- सहरसा, निज संवाददाता। विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर 2 फरवरी को वन प्रमंडल सहरसा राज्य के आर्द्रभूमियों के उपयोग के बारे में कार्यशाला आयोजित करेगी। वहीं जागरूकता अभियान के तहत फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन सहरसा और मधेपुरा जिले के नागरिकों के करेगी। जिसका थीम वेटलैंड्स एंड ट्रेडिशनल नॉलेज सेलिब्रेटिंग कल्चरल हेरिटेज होगा। वन प्रमंडल पदाधिकारी भरत चिन्तपल्ली ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य नदियों, तालाबों, चौर क्षेत्रों और आर्द्रभूमियों से जुड़ी जैव विविधता के संरक्षण के प्रति जनबजागरूकता बढ़ाना है। इस प्रतियोगिता में सहरसा और मधेपुरा जिले के विद्यालय, विश्वविद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं, आम नागरिक और पेशेवर फोटोग्राफर भाग ले सकते है। प्रतियोगिता के विषयों में आर्द्रभूमि परिदृश्य, पक्षी, वन्यजीव, आर्द्रभूमि और मानव...