वन विभाग से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा
चतरा, जून 10 -- चतरा, संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में वन विभाग से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में वन विभाग से संबंधित प्रक्रियाओं एवं अनुमतियों के कारण लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में विद्युत संचरण परियोजनाओं, पेयजलापूर्ति पाइपलाइन, सड़क, पुल-पुलिया सहित अन्य महत्वपूर्ण विकास योजनाओं के उन मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई, जो वनाधिकार अधिनियम (एफआरए), अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) अथवा वन विभाग से संबंधित अन्य प्रक्रियाओं के कारण लंबित हैं। उपायुक्त ने संबंधित कार्यपालक अभियंताओं से योजनावार जानकारी प्राप्त करते हुए लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- जिला परिषद की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.