बलरामपुर, मार्च 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में अवैध लकड़ी तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग बरहवा रेंज और सशस्त्र सीमा बल सीरिया नाका की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम होमपुर गनेशपुर में छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध लकड़ी और लकड़ी काटने के उपकरण बरामद किए गए तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी बरहवा रेंज बृजेश सिंह परमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने ग्राम होमपुर गनेशपुर में दबिश दी। छापेमारी के दौरान टीम ने 15 बोटा शीशम व 8 बोटा सागौन जंगली लकड़ी बरामद की, जो गनेशपुर जंगल से अवैध रूप से काटी गई थी। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल, हाथ आरा, बसूला, एक कुल्हाड़ी और दो आरी भी बरामद की गई।छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद दो आरोपियों में से अफजाल पुत्र अजीमुल्ला को टीम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.